ना कह पाया उनसे दिल की बात…………..

Posted: 14/12/2011 in HINDI
ना कह पाया उनसे दिल की बात
वो भी ना समझ पाई मेरे जज्बात
आँखों ने भी की थी कुछ बात
शायद उस वक़्त ना थे सही हालात
कोशिशे तो की थी हरमन ने लगातार
शायद एक तरफ़ा ही था प्यार
क्यू की कई बार हुए थी तकरार
जब भी किया था मैंने इज़हार
कोई और ही था उनके दिल मैं
मैंने था ये अंदाज़ा लगाया
तभी तो सच्चा प्यार मेरा
उनका साथ ना ले पाया
ये समझा लेकिन बाद में बाजवा
सिर्फ पाना ही प्यार नहीं होता
रहे सलामत वो हर हाल में
जिनका दिल पे है इख्तियार होता.
लेखक :– हरमन बाजवा ( मुस्तापुरिया )

Leave a comment