खुदा ने माँगा हिसाब था………..

Posted: 14/12/2011 in HINDI
खुदा ने माँगा हिसाब था
दाव पर लगा ईमान था
लोग भी थे खिलाफ मेरे
और में बेजुबान था
क्या देता जवाब में
आखिर में भी इंसान था
इक इक करके जब उठे परदे
चुप चाप खड़ा परेशान था
रहमत थी खुदा की मुझ पर
हर वक़्त तो वो मेहरबान था
तो पूछा फिर खुदा ने
क्यूँ दामन तेरा नापाक था
सर न उठा पाया मैं
किस बात का करता गुमान था
नजरे ना मिला पाया के
बेगुनाही का न कोई निशान था
आखिर खता मानी अपनीं
इस बात का इतमिनान था
ना मिली सजा ना मुफ़ किया
जाने कैसा खुदा का इन्साफ था ..
कलम :- हरमन बजवा ( मुस्तापुरिया )

Leave a comment